मीरा पदावली important notes ugc net
- मीरा बाई : जीवन–परिचय
- सगुण भक्ति की कृष्ण भक्ति शाखा की कवयित्री।
- मेड़तिया के राठौर रत्नसिंह की पुत्री, राव दूदा की पौत्री तथा जोधपुर के संस्थापक राव जोधा की प्रपौत्री।
- जन्म 1504 ई. (विक्रम संवत 1561)
- जन्म स्थान – मेड़ता के समीप कुड़की ग्राम।
- उदयपुर के महाराणा भोजराज की पत्नी।
- बाल्यकाल से कृष्ण–भक्ति में लीन।
- विवाह के कुछ वर्ष बाद ही पति का देहावसान।
- मंदिर में उपस्थित भक्तों और संतों के बीच श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष आनंदमग्न होकर नृत्य करने के कारण लोकनिंदा।
- राजपरिवार द्वारा अनेक बार विष देने का असफल प्रयास।
- कुछ समय वृंदावन वास।
- वृंदावन में मीरा की भेंट चैतन्य मत के शास्त्र प्रणेता, जीव गोस्वामी से हुई।
- जीवन का अंतिम समय द्वारिका में व्यतीत।
- द्वारिका में वे रणछोड़ जी के मंदिर में भजन–कीर्तन।
- निधन–1558 ई.– 1563 ई. के मध्य (विक्रम संवत् 1615 से 1620 के मध्य) द्वारिका।
- गुरु – रैदास
- साहित्यिक – परिचय सामान्यतः मीराँबाई के निम्न 11 ग्रंथों का उल्लेख –
- नरसी जी का मायरा
- गीतगोविंद की टीका
- राग गोविंद
- सोरठ के पद
- मीराँबाई का मलार
- सत्यभामानु रूसणं
- गर्वागीत (मीरा की गरबी)
- रुक्मिणी मंगल
- फुटकर पद
- नरसी मेहता की हुण्डी
- चरीत (चरित्र)
- आचार्य शुक्ल ने प्रारंभिक चार कृतियाँ ही प्रामाणिक मानी हैं।
- मुंशी देवीप्रसाद ने भी प्रारंभिक तीन कृतियों – नरसी जी रो मायरो, गीत गोविंद की टीका, राग गोविंद की ही चर्चा की है।
- गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने ‘मीराँबाई का मलार’ कृति का उल्लेख किया है।
- कृष्णलाल मोहनलाल झावेरी ने ‘गर्वागीत’ का और स्वामी आनंदस्वरूप ने ‘राग विहाग’ का उल्लेख किया है।
- मीराँबाई की प्रामाणिक कृतियों का प्रश्न विवादाग्रस्त।
- एकमात्र प्रामाणिक कृति ‘मीराँबाई की पदावली’, जिसके अनेक संस्करण विभिन्न संस्थानों से प्रकाशित हो चुके हैं।
- साहित्यिक विशेषताएँ
- दैन्य एवं माधुर्यभाव की भक्ति।
- कृष्ण को पति के रूप में स्वीकार कर ‘गिरिधर नागर’ के रूप में उनका स्मरण।
- विरह उनकी भक्ति का प्रमुख अंग।
- काव्य में जीवन की सहज अभिव्यक्ति।
- एकनिष्ठ एवं अनन्य प्रेम।
- भाषा राजस्थानी, ब्रज एवं गुजराती मिश्रित।
- कहीं–कहीं पंजाबी, खड़ी बोली और पूरबी भाषा के शब्दों का भी प्रयोग।
- गेयता एवं रागबद्धता। उनके पद विविध राग–रागिनियोंमें बद्ध।
- उनके प्रेम में सामान्य मानवीय मर्यादा एवं उनकी प्रेम साधना में स्वकीया का भाव प्रधान।
- भक्ति का शास्त्रीय रूप भी उनके काव्य में मिलता है।
- शांत रस की प्रधानता।
- इनके पदों को तीन वर्गों में विभक्त किया जा सकता है – 1. लीला 2. विनय 3. व्यक्तिगत अनुराग।
- नाभादास, ध्रुवदास, व्यास जी, मलूकदास आदि भक्तों ने मीरा का गुणगान किया है।
- शुक्ल जी ने तुलसी से मीरा के पत्राचार के विषय को प्रामाणिक नहीं माना।
- प्रश्न उत्तर
- प्रश्न 1: ‘रेजां–रेजां भयो करेजो, अंदर देखो धंसि के।’ मीराँ की इस पंक्ति में ‘रेजां–रेजां’ का क्या अर्थ है? उत्तर: c. रेशा–रेशा
- प्रश्न 2: ‘कुण्डल झलका कपोल अलकां लहराती मीणा तज सरवर ज्यों मकर मिलाह धाई’ मीराँ की इस पंक्ति में ‘मीणा’ किसका उपमान है? उत्तर: b. अलकों का
- प्रश्न 3: ‘इण चरण गोबरधन धारयाँ गरब मघवा हरण।’ पंक्ति में रेखांकित शब्द का अर्थ है – उत्तर: c. इन्द्र
- प्रश्न 4: ‘देस्यूँ प्राण अँकोर’ पंक्ति में रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है? उत्तर: c. न्योछावर करना
- प्रश्न 5: ‘ब्रजबणताँ सुखरासी’ में ‘ब्रजबणताँ’ शब्द से किसकी ओर संकेत किया गया है? उत्तर: a. ब्रज की स्त्रियों की ओर।
- प्रश्न 6 : ‘हे मा बड़ी–बड़ी आँखियन वारो, साँवरो मो तन हेरत हँसिके’ पंक्ति मीरा किसे संबोधित करके कह रही हैं? उत्तर: c. सखी से
- प्रश्न 7: ‘टेढ़ियाँ कट टेढ़े करि मुरली, टेढ़ियाँ पाग लर लटके।’ पंक्ति में किसका वर्णन किया गया है? उत्तर: a. कृष्ण के त्रिभंगी रूप का।
- प्रश्न 8: ‘चंचल निपट अटक नहिं मानत, परहथ गये बिकाय’ पंक्ति में किसके बिकने की बात कही गई है? उत्तर: b. मीरा के नेत्रों की।
- ‘प्रीत पुराँतन’ का अभिप्रेत अर्थ है– उत्तर: c. जन्म–जन्मांतर का प्रेम।
- ‘रण पड़े तब ही उठि जाऊँ भोर गये उठि आऊँ’ पंक्ति में मीराँ कहाँ जाने तथा लौटकर आने की बात कह रही हैं? उत्तर: c. गिरधर के घर।