सूरदास कृत भ्रमरगीत सार (सं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल)
सूरदास : महत्त्वपूर्ण तथ्य
- हिंदी साहित्य में कृष्ण भक्ति की अजस्र धारा प्रवाहित करने वाले कवि。
- गुरु : वल्लभाचार्य
- दीक्षा ग्रहण: 1509–10 ई.
- भक्ति पद्धति: सख्य, वात्सल्य एवं माधुर्य भाव की भक्ति。
- भक्ति का व्यावहारिक आधार : पुष्टिमार्गीय भक्ति。
- भक्ति का दार्शनिक आधार : शुद्धाद्वैतवाद
- डॉ. नगेंद्र—सूरसागर, साहित्यलहरी, सूरसारावली प्रमुख कृतियाँ。
- सूरदास की रचनाओं का सर्वप्रथमसंपादन 1841 ई. में कलकत्ता में ‘रागकल्पद्रुम’ के नाम से हुआ。
- ‘सूरसागर’ की रचना भागवत पद्धति पर द्वादश स्कंधों में。
- नाभादास कृत ‘भक्तमाल’, गोकुलनाथ कृत ‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ तथा यदुनाथ कृत ‘वल्लभादिग्विजय’ सूरदास विषयक जानकारी की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण ग्रंथ。
आचार्य शुक्ल ने कहा …………
- ‘सूर अपनी आँखों से वात्सल्य का कोना-कोना छान आए हैं।’
- ‘सूरदास में जितनी सहृदयता और भावुकता है, उतनी ही चतुरता और वाग्दग्धता भी है।’
- ‘भ्रमरगीत सूर साहित्य का मुकुटमणि है। यदि वात्सल्य और शृंगार के पदों को निकाल भी दिया जाए तो हिंदी साहित्य में सूर का नाम अमर रखने के लिए ‘भ्रमरगीत’ ही काफी है।’
सूरदास कृत रचनाओं से संबंधित तथ्य
- ‘सूरसारावली’ को ‘सूरसागर’ की विषय सूची माना गया है。
- ‘सूरसारावली’ में कुल 1107 छंद。
- संसार को होली का रूपक मानकर रचित कृति。
- ‘साहित्य लहरी’ में 118 दृष्टकूट पद संकलित。
- ‘साहित्य लहरी’ में अर्थगोपन शैली में राधाकृष्ण की लीलाओं, अलंकार व नायक-भेद का वर्णन。
- ‘सूरसागर’ (कुल 4,936 पद) सूर की कीर्ति का प्रमुख आधार。
- श्रीमद्भागवत महापुराण ‘सूरसागर’ का उपजीव्य ग्रंथ。
- ‘सूरसागर’ 12 स्कंधों में विभक्त कृति。
- ‘सूरसागर’ में बाललीला के सर्वाधिक पद。
- हजारीप्रसाद द्विवेदी के मतानुसार ‘सूरसागर’ स्त्रीचरित्र का विशाल काव्य (गीतिकाव्यात्मक मनोवेगों पर आधारित विशाल महाकाव्य)。
- मैनेजर पाण्डेय—’साहित्य की शास्त्रीय परंपरा से स्वतंत्र लोकगीतों की संरचना के अनुसार रचित गीतात्मक महाकाव्य’。
- सूरदास के गेय पद मुक्तक होते हुए भी प्रबंधात्मक。
- ‘भ्रमरगीत’ का भ्रमरगीत प्रसंग सर्वप्रथम श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम् स्कंध के 47वें अध्याय में 12 से 21वें श्लोकों में उल्लिखित。
- सूर कृत भ्रमरगीत ‘विरह का शिखर’ माना जाता है。
- ‘भ्रमरगीत’ में अन्योक्ति एवं वक्रोक्ति की प्रधानता。
- शुक्ल जी ने भ्रमरगीत को ‘उपालंभ काव्य’, ‘ध्वनि काव्य’ कहा。
Q. 1. ‘सूरसागर’ में वर्णित राधा-कृष्ण की लीलाओं की अनुरूपता है: (UKSSSC LT, 2020) a. ‘भागवत’ के द्वादश स्कंध में।
Q. 2. “पुष्टिमार्ग को जहाज जात है सो जाको कछु लेना होय सो लेउ।”सूरदास की मृत्यु को सन्निकट जानकर ये शोकार्त्तः वचन किसके हैं? (RPSC Asst. Prof., 2020) b. विठ्ठलनाथ
Q. 3. “ ‘सूरसागर’ किसी चली आती हुई गीत काव्य–परंपरा का–भले ही वह मौखिक हो,विकास प्रतीत होता है” उक्त स्थापना किसकी है? (RPSC Asst. Prof., 2020) a. रामचंद्र शुक्ल
Q. 4. ‘सूरदास का प्रेमपक्ष लोक से न्यारा है’ यह कथन किस विद्वान का है? (UP TGT-2021) a. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q. 5. आँखियाँ हरि-दरसन की भूखी। बारक वह मुख फेरि दिखाओं दुहि पय पिवत पतूखी। उक्त पद में ‘पतूखी’ का अर्थ है – (UGC NET, 2020) d. पत्ते का दोना
Q. 6. ‘भ्रमरगीत’ नाम से सूर के काव्य को किसने संपादित किया? (DSSSB TGT, 2021) a. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q. 7. “गोकुल सबै गोपाल-उपासी। श्रीकृष्ण की उपासिका जोग अंग साधत जे ऊधो, ते सब बसत ईसपुर कासी।” में ‘ईसपुर’ से व्यंजित अर्थ है – (RPSC Asst. Prof., 2020) a. शिव की नगरी
Q. 8. “आये जोग सिखावन पाँडे ……….. सूरदास तीनों नहीं उपजत धनिया, धान कुम्हाँडे।” इस पद में ‘तीनों’ का व्यंग्यार्थ है (RPSC Asst. Prof., 2020) b. प्रेमाभक्ति साधना, निर्गुण की साधना, योग साधना।
Q. 9. “इसमें सगुणोपासना का निरूपण बड़े ही मार्मिक ढंग से हृदय की अनुभूति के आधार पर, तर्क पद्धति पर नहीं किया है।” सूरदास के भ्रमरगीत के संदर्भ में यह कथन किसका है? (RPSC Asst. Prof., 2020) c. रामचंद्र शुक्ल
Q. 10. “सूर कवित सुनि कौन कवि जो नहिं सिर चालन करै।” सूरदास के संबंध में यह प्रशस्ति कथन किसका है। (UPPCS GIC, 2017) d. नाभादास
Q. हम तो दुहूँ भाँति फल पायो। जौ ब्रजनाथ मिलैं तो नीको, नातरु जस गायो।। उपयुक्त पंक्तियों में है– (Chhatisgarh Asst. Prof. 2014) c. आत्मसमाधान
Q. “कर्म जोग पुनि ज्ञान उपासन सब ही भ्रम भरमायो।” इस काव्य-पंक्ति के रचनाकार हैं–(Raj. Coll. Lect.2014) c. सूरदास
Q. “भ्रमरगीत सूरसागर के भीतर का एक सार तत्त्व है।” यह कथन किसका है? –(Raj. Coll. Lect.2014) c. आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q. ‘भ्रमरगीतसार’ में किन अलंकारों की प्रमुखता है? (Chhatishgarh Asst.2009) c. सादृश्यमूलक अलंकार
Q. ‘भ्रमरगीतसार’ के किन पदों में “श्लेष” और “यमक” अलंकार पाए जाते हैं? (Chhatishgarh Asst. Prof., 2009) b. कूट पद
Q. ‘साहित्य लहरी’ की विषयवस्तु क्या है? (UGC NET, 2008) a. नायिका भेद
Q. स्याम बिनोदी रे मधुकबनियाँ। अब हरि गोकुल काहे को आवहिं चाहत नौयौवनियाँ। सूरदास प्रभु तजी कामरी अब हरि भए चिकनियाँ। ‘अब हरि भए चिकनियाँ’ के द्वारा सूरदास क्या कहना चाहते हैं? (UGC NET, 2018) iii. श्रीकृष्ण छैला हो गए हैं। iv. श्रीकृष्ण सुंदर छवि वाले हो गए हैं।
Q. “जीवन मुँह चाही को नीको। दरस परस दिन राति करति है, कान्ह पियारे पी को।” उपयुक्त पंक्तियों में आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किस भाव की अभिव्यक्ति मानी है? (UGC NET, 2019) c. असूया भाव की
Q. सूरदास के एक अति प्रचलित पद के निम्नलिखित चरण – “नखत वेद ग्रह जोरि अरध करि को बरजै हम खात।” से किस खाए जाने वाले पदार्थ का अर्थ निष्पन्न होता है? (UPPSC Degree College, 2008) c. विष
Q. ‘यह सूचित करने की आवश्यकता नहीं है कि न तो सूर का अवधी पर अधिकार था और न जायसी का ब्रजभाषा पर।’ यह कथन किसका है? (UGC NET, 2016) c. रामचंद्र शुक्ल
Q. ‘सूरदास जब अपने प्रिय विषय का वर्णन शुरू करते हैं तो मानों अलंकारशास्त्र हाथ जोड़कर उनके पीछे-पीछे दौड़ा करता है। उपमाओं की बाढ़ आ जाती है, रूपकों की वर्षा होने लगती है।’ उपर्युक्त कथन किस आलोचक का है? (UGC NET, 2016) a. हजारीप्रसाद द्विवेदी
Q. ‘सूरसागर’ में जगह-जगह दृष्टिकूट वाले पद मिलते हैं। यह भी विद्यापति का अनुकरण है।” सूरदास से संबंधित उक्त विचार किस आलोचक का है? (UGC NET, 2017) c. रामचंद्र शुक्ल
Q. सूरदास ने अपनी किस कृति के अंत के पद में अपनी वंश परंपरा का परिचय दिया है? (MP Asst. Prof., 2017) c. साहित्यलहरी
Q. ‘जो पै स्याम कूबरी रीझे सो किन नाम धरावत?’ पंक्तियों में गोपियों का कुब्जा के प्रति कौनसा भाव व्यक्त हुआ है? a. असूया
