छायावाद के आधार स्तंभों में से एक।
छायावादी, प्रगतिवादी एवं अरविंद दर्शन से प्रभावित मानवतावादी काव्य-सृजन।
आचार्य नंददुलारे वाजपेयी ने इन्हें ‘छायावाद का प्रवर्तक’ कहा।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने इन्हें ‘छायावाद का प्रतिनिधि कवि’ कहा।
छायावाद के विष्णु के रूप में प्रसिद्ध।
‘प्रकृति के सुकुमार कवि’ के रूप में प्रसिद्ध।
प्रथम छायावादी काव्य-कृति उच्छ्वास, 1922 |
‘पल्लव (1926) कविता-संग्रह की भूमिका ‘छायावाद का’ ‘मेनीफेस्टो’ (घोषणा-पत्र) कहलाई।
युगांत, 1936 ई. छायावाद की अंतिम तथा प्रगतिवाद की प्रथम रचना।
1938 से ‘रूपाभ’ नामक प्रगतिशील मासिक पत्रिका का सम्पादन।
1950-1957 के मध्य आकाशवाणी में परामर्शदाता के रूप में कार्यरत।
सात वर्ष की उम्र से कविता-लेखन।
अठारह वर्ष की उम्र में कवि के रूप में पहचान।
1907 से 1918 के मध्य के काल को स्वयं कवि ने अपने कवि-जीवन का प्रथम चरण माना। ये कविताएँ ‘वीणा’ में संकलित।
कवि ने स्वयं अपनी काव्य-कृति ‘वीणा’ को ‘तुतली बोली में एक बालिका का उपहार’ कहा।
कुल 28 पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें कविता, पद्य-नाटक एवं निबंध शामिल।
काव्य-कृतियाँ
छायावादी कृतियाँ: उच्छ्वास, वीणा, ग्रंथि, पल्लव, गुंजन।
प्रगतिवादी कृतियाँ: युगान्त, युगवाणी, ग्राम्या।
अरविंद दर्शन से प्रभावित कृतियाँ: स्वर्णकिरण, स्वर्णधूलि, युगांतर, युगपथ।
मानवतावादी कृतियाँ: लोकायतन, चिदम्बरा, पतझर, रजत शिखर, पौ फटने से पहले, कला और बूढ़ा चाँद, अतिमा।
अन्य कृतियाँ
तारापथ: प्रतिनिधि कविताओं का संकलन।
ज्योत्स्ना: रूपक।
मधुज्वाल: उमरखय्याम की रूबाइयों का हिंदी अनुवाद।
खादी के फूल: बच्चन के साथ संयुक्त कविता-संग्रह।
लोकायतन: गाँधीवाद से प्रभावित महाकाव्य।
पुरस्कार एवं सम्मान
– कला और बूढ़ा चाँद कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1960 |
– पद्मभूषण, 1961
— चिदम्बरा कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार, 1968 |
– हिंदी साहित्य में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता।
– सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार।
प्रथम रश्मि : सुमित्रानंदन पंत
– 1919 में रचित कविता।
– 1927 में पंत के ‘वीणा’ काव्य-संग्रह में संकलित।
– सूर्य की पहली किरण के पृथ्वी पर आते ही प्रकृति एवं -परिवेश में होने वाले परिवर्तन का मनोहारी चित्रण।
– प्रस्तुत कविता में कवि ने ‘प्रथम रश्मि’ (चिड़िया) से – – – -काल्पनिक संवादों के माध्यम से भावाअभिव्यक्ति की है।
1. ‘पंत जी की रचनाओं ‘वीणा’ और ‘पल्लव’ दोनों में अंग्रेजी कविताओं से लिए हुए भाव और अंग्रेजी भाषा के लाक्षणिक प्रयोग बहुत मिलते हैं’ यह कथन किसका है? (UP PGT-2021)
उत्तर: रामचंद्र शुक्ल
2. “सुंदरता का आलोकस्रोत है फूट पड़ा मेरे मन में। जिससे नवजीवन का प्रभात होगा फिर जग के आँगन में।।” उपर्युक्त पंक्तियों के रचयिता हैं– (UGC NET-2020, 2021)
उत्तर: सुमित्रानंदन पंत
3. ‘हाय! रुक गया यहीं संसार बना सिंदूर अनल अँगार! वातहत लतिका वह सुकुमार पड़ी छिन्नाधार!! इस काव्यांश का प्रतिपाद्य है – (UGC NET-2020, 2021)
उत्तर: पुरुष के बिना स्त्री का कोई अस्तित्व नहीं है।
3. सुमित्रानंदन पंत ने अपने किस काव्य-संग्रह को ‘बाल कल्पना का दुधमुँहा प्रयास’ कहा है? (UPHESC Asst. Prof.-2021)
उत्तर: वीणा
4. ‘प्रकृति का सुकुमार राजकुमार’ किसे कहा जाता है? (Haryana Asst. Prof.-2017, NVS PGT-2014, UP TGT-2016)
उत्तर: पंत
5. ‘लोकायतन’ पंत की प्रबंध कृति है जो किन दो खंडों में विभाजित है? (GDC Asst. Prof.-2017)
उत्तर: बाह्य परिवेश और अंतश्चैतन्य
6. ‘कविता हमारे परिपूर्ण क्षणों की वाणी है’ यह किसने कहा है? (Haryana Asst. Prof.-2017)
उत्तर: सुमित्रानंदन पंत
7. “वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान” के रचनाकार कौन हैं? (DSSSB PGT-2018)
उत्तर: सुमित्रानंदन पंत
8. “छोड़ द्रुमों की मृदु छाया तोड़ प्रकृति से भी माया बाले! तेरे बाल-जाल में कैसे उलझा दूँ लोचन?” उपर्युक्त चर्चित पंक्तियों के रचनाकार हैं– (DSSSB TGT-2018, KVS PGT-2017)
उत्तर: सुमित्रानंदन पंत
9. कवि ने ‘प्रथम रश्मि’ कविता में ‘रंगिणि’, ‘बाल विहंगिनी’, ‘तरुवासिनी’, ‘अंतर्यामिनी’, ‘बहुदर्शिनी’, ‘नभचारिणी’, विशेषण किसके लिए प्रयुक्त किये हैं?
उत्तर: चिड़िया
10. रंगिणि के द्वार पर कौन प्रहरी की तरह घूम रहे थे?
उत्तर: जुगनू
11. ‘प्रथम रश्मि’ कविता में कवि ने ‘कोक शोक से दीवाना’ किसे कहा है?
उत्तर: चकवा को
12. ‘निराकार तम मानो सहसा,ज्योति पुंज में हो साकार, बदल गया द्रुत जगत जाल में,धर कर नाम रूप नाना’ पंक्तियों के विषय में असंगत कथन है –
उत्तर: इन पंक्तियों में रात्रि के बाद उजाला होने पर प्रकृति में होने वाले परिवर्तन का सूक्ष्म चित्रण किया है।
13.सुमित्रानंदन पंत का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: गोसाईं दत्त
14.सुमित्रानंदन पंत के द्वारा सम्पादित मासिक पत्रिका है –
उत्तर: रूपाभ
15. पंत को निम्नलिखित में से किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?
उत्तर: कला और बूढ़ा चाँद
16. पंत जी की प्रतिनिधि कविताओं का संकलन किस नाम से प्रकाशित हुआ?
उत्तर: तारापथ
17. “छोड़ द्रुमों की मृदु छाया तोड़ प्रकृति से भी माया बाले! तेरे बाल-जाल में कैसे उलझा दूँ लोचन?” उपर्युक्त चर्चित पंक्तियों के रचनाकार हैं– (DSSSB TGT-2018, KVS PGT-2017)
उत्तर: सुमित्रानंदन पंत
18. पंत के द्वारा रचित रूपक है –
उत्तर: ज्योत्स्ना
19. कवि पंत ने उमर खय्याम की रुबाइयों का हिंदी अनुवाद किस नाम से किया?
उत्तर: मधुज्वाल
20. पंत जी का बच्चन जी के साथ संयुक्त रूप से प्रकाशित कविता–संग्रह है –
उत्तर: खादी के फूल
21. ‘ पातों पर चुपचाप ओस के आँसू कौन डालता है?
उत्तर: नीलाकाश
22. कवि पंत ने परिवर्तन से मृत्यु का क्या संबंध माना है?
उत्तर: मृत्यु परिवर्तन का गरल-दंत है।
23. कवि ने ‘परिवर्तन का कंचुक’ किसे कहा है?
उत्तर: कल्पांतर को
24. कवि ने निम्न में से किसे परिवर्तन के सैन्य-दल में शामिल नहीं किया है?
उत्तर: वज्रपात
25.परिवर्तन’ कविता में कवि ने लालची गीध किसे कहा है?
उत्तर: रोग-शोक
